1.- सेब को कुचल कर उसमें कुछ मात्रा में कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो इसे धो लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम चार बार करें, बहुत जल्दी असर दिखाई देने लगेगा।
2.- दो टमाटर पीस लें। पीसे हुए टमाटर में तीन चम्मच दही और दो चम्मच जौ का आटा मिलाएं। चेहरे पर इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। यह त्वचा में कसाव लाता है, जिससे झुर्रियां कम होने लगती हैं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार कम से कम एक माह तक उपयोग में लाना चाहिए।
3.-रात सोने जाने से पहले संतरे के दो चम्मच रस में दो चम्मच शहद मिलाकर 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद में साफ कॉटन को दूध में डुबोकर चेहरे की सफाई करें। यह नुस्खा नियमित रूप से अपनाएं, फायदा दिखने लगेगा।
4.- बरगद की हवाई जड़ों में एंटी-ऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसलिए ये जड़ें झुर्रियां दूर करने में बहुत उपयोगी हैं। हवा में तैरती ताजी जड़ों के सिरों को काटकर पानी में कुचल लें। इस रस का चेहरे पर लेप करें। झुर्रियां दूर होने लगेंगी।
5.- 1/2 कप पत्ता गोभी का रस तैयार कर लें। इसमें 1/2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में प्राकृतिक रूप से खिंचाव आता है और झुर्रियां दूर होने लगती हैं।
6.- चावल के आटे में थोड़ा-सा दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से चेहरे पर हल्के-हल्के से मसाज करें। कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। सप्ताह में कम से कम तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराने से काफी फर्क महसूस किया जा सकता है।